मैं कौन हूँ ? कौन हूँ मैं ?
मैं तो मैं ही हूँ बस मेरे तो स्वरुप बदलते हैं ;
जब मैं माँ के पास होता हूँ तो उसके आँचल का प्यार हूँ ;
जब पापा के पास हूँ तो उनके बुढ़ापे का सहारा हूँ ;
जब भाई के पास हूँ तो उसकी आधी ताकत हूँ ;
जब बहन के पास हूँ तो उसकी ढाल हूँ ;
जब शिक्षक के पास हूँ तो बस एक बेवकूफ छात्र हूँ ;
जब अपने दोस्त के पास हूँ तो उसके लिए जो भी हूँ उसका अपना यार हूँ ;
जब अपनी प्रेमिका के पास हूँ गर वो सच्ची है तो उसकी जिन्दगी हूँ ;
गर वो झूठी है तो बस क्षण भर का आनंद हूँ ;
अपनी पत्नी के पास हूँ तो उसकी उम्मीद , उसकी ख़ुशी, उसकी छाया उसका सबकुछ हूँ ;
अपने बच्चो के पास हूँ तो उसका आदर्श और दुनिया का सबसे मजबूत आदमी हूँ ;
किसी सच्चे रिश्तेदार के पास हूँ तो उसके लिए दो पल मुस्कुराने का कारण हूँ ;
किसी दुष्ट रिश्तेदार के पास हूँ तो उसके लिए इर्ष्या और क्रोध का कारण हूँ ;
कुछ करने का ठान लूँ तो भीष्म की प्रतिज्ञा हूँ ;
टूट के बिखर जाऊं तो बिखरी हुई बारिस की बूंद हूँ ;
फिर से संभल जाऊं तो नदि से समुद्र में मिलने वाले बूंदों का धार हूँ ;
कोई प्रोयोग कर के फेक दे तो खाए हुए फल का बीज हूँ ;
फिर से हौसला बंधा तो उस बीज से बना वृक्ष हूँ ;
पर कौन हूँ मैं ?
क्या यही बदलता स्वरुप हूँ मै ?
या कुछ और हूँ मैं ?
कौन हूँ मैं ?
मणि प्रकाश तिवारी
संपर्क -9811971874