Monday, June 27, 2011

जिंदगी

जिंदगी तू ही बता कैसे तुझे प्यार करू ?
तेरी हर एक सुबह उनकी उम्र कम कर देती है 
वो हैं इस दिल के धड़कने की वजह 
तू हर दिन मेरी वजह को कम कर देती है ........

Wednesday, June 22, 2011

.ख्वाब

ख्यालों  से जब गुज़रता है वो .... ऐ धड़कन तू रूका मत कर ... इश्क है माना खुदाई जैसा पर बंदगी में हमेशा झुका मत कर...... मिल ही जायगा गर तेरा  होगा....उसे हर रोज पाने की यूँ दुआ मत कर ...इश्क -ए-रहे आसां मत समझ .... थामना पड़ेगा तुझे भी.... यू बेकाबू तू हुआ मत कर ...  ख्यालों  से जब गुज़रता है वो .... ऐ धड़कन तू रूका मत कर .............

Tuesday, June 7, 2011

उत्तर में बाढ़ है  है, दक्षिण में सुखार है ,
बीच में नर संहार  है , अपहरण बड़ा व्यापार है '
घर-घर अंधकार है, युवक बेरोजगार है ,
हम सब में स्वार्थ की भरमार है शायद   इसीलिए तो हमारा भारत बीमार है ..........

यह बीमारी केवल काले धन के वापस आने से दूर नही होगी और न ही भीड़ जमा करने से  इसके लिए पुरे देश वासियों को मूर्छा की निद्रा से जागना होगा ............