Thursday, October 14, 2010

apni jindgi

शुरुआत  कि  ६ पंक्ति प्रथम के  वर्ष छात्रों  को समर्पित है :

पहले दिन का क्या हाल लिखूं ;
या intro का अत्याचार लिखूं ;
teacher की धिक्कार लिखूं ;
या क्लास में अपनी हार लिखूं ;
अपने कंधो का भार लिखूं ;
या assignment  की ललकार लिखूं;
 कुछ आम लिखूं या खास लिखूं या जीवन का इतिहास लिखूं |

आगे की कुछ पंक्तियाँ हीर -राँझा ; लैला - मजनू के परंपरा वाले प्रेमी और मेरे   दोस्तों को समर्पित है :

लड़कियों से आँखे चार लिखूं ;
या मैम से दिल का प्यार  लिखूं ;
अपने दोस्ती का परवान लिखूं ;
या संग उनके पल  में बीते साल लिखूं ;
लिखूं कहानि कैंटीन की ;
या seniors की भौकाल लिखूं ;
लेट रही हर पहली class लिखूं ;
या बजे पाँच का ख्याल लिखूं  |
कुछ आम लिखूं या खास लिखूं या जीवन का इतिहास लिखूं |

आगे की कुछ पंक्तयां उन श्रेष्ठ  जानो को सर्पित है जिनके होने से विश्वविद्यालय की गरिमा और topers की इज्जत बनी रहती है , ये हैं हमारे back  holder  बंधू  :

physics की सत्य प्रकाश लिखूं ;
या math का H . K . DASS  लिखूं ;
बँक से अपना प्यार लिखूं ;
या डिफाल्ट लिस्ट में नाम लिखूं ;
पढ़ - पढ़ कर आँखें   लाल लिखूं ;
या sessionals में binary की भरमार लिखूं ;
teacher का internal  पर अत्याचार लिखूं;
या कुछ कर दिखाने  की चाह लिखूं |
 कुछ आम लिखूं या खास लिखूं या जीवन का इतिहास लिखूं |

ये कुछ पंक्तियाँ सेमेस्टर को समर्पित है :

सेमेस्टर की छोटी रत लिखूं ;
या हर वक़्त की नींद ख़राब लिखूं ;
कुछ उलझे हुए सवाल लिखूं ;
या उनके फोन की याद लिखूं ;
पास होने की फरियाद लिखूं ;
या बैक की मोहब्बत यार लिखूं |
कुछ आम लिखूं या खास लिखूं या जीवन का इतिहास लिखूं |

अंतिम की पंक्तियाँ उन चीजो  को समर्पित है जिन्हें हम; चाहे कितना भी टॉप कर ले , दोस्तों के साथ मस्ती कर ले ; NTPC में जॉब मिल जाय, कितनी भी अच्छी girlfriend पा जाय नहीं भूल सकते :
वो चीजे है :
माँ का आँचल ; पापा के डांट की ताकत ; बहन की राखी और भाई का सहारा ;
उन्ही क लिए :
माँ की याद की तड़प लिखूं ;
या पापा की फटकार लिखूं ;
बहन से प्यारी टकरार लिखूं ;
या भाई कि शर्ट उधार लिखूं ;
कुछ आम लिखूं या खास लिखूं या जीवन का इतिहास लिखूं ||||||||||||||||||

No comments:

Post a Comment